खास बातें
- सर्च इंजन सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी गूगल का शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 2.51 अरब डॉलर रहा।
न्यूयॉर्क: सर्च इंजन सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी गूगल का शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 2.51 अरब डॉलर रहा। गूगल ने एक बयान जारी कर कहा कि बीते साल की इसी अवधि में कंपनी को 1.84 अरब डॉलर का शुद्ध लाभ हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में गूगल की आय 32 प्रतिशत बढ़कर 9.03 अरब डॉलर पर पहुंच गई। गूगल के सीईओ लैरी पेज ने कहा, बीती तिमाही जबरदस्त रही, जिसमें आय साल-दर-साल 32 प्रतिशत बढ़कर 9 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गई। हाल ही में गूगल प्लस नाम से शुरू की गई सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट में संभवत: एक करोड़ से अधिक लोगों ने एकाउंट खोले हैं। कंपनी ने गूगल प्लस को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया पर खुशी जाहिर की है।