नई दिल्ली: विदेशों में मजबूती के रुख के बीच शादी-विवाह की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 115 रुपये की तेजी के साथ तीन माह के उच्च स्तर 27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से आयात महंगा हो गया है। इससे भी सोने में तेजी को बल मिला है।
यह भी पढ़ें
Gold Silver Prices: वाह! सोना 11,000 रुपये सस्ता हो गया, चांदी के दाम 28,000 रुपये गिरे, जानिए 21 मार्च, शनिवार को क्या भाव बिक रहा गोल्ड-सिल्वर
Gold Prices Today: सोने ने तोड़ी सुस्ती, पकड़ ली रफ्तार, 1.50 लाख पर फिर थमी नजरें
Gold Silver Price Today: ₹1.80 लाख सस्ती हुई चांदी! रिकॉर्ड हाई से ₹35,000 गिरे सोने के भाव, खरीदारी का गोल्डन चांस, फटाफट चेक करें ताजा रेट
हालांकि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत 60 रुपये की गिरावट के साथ 34,870 रुपये प्रति किलो रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोना तीन माह के उच्च स्तर पर है। इस मजूबत वैश्विक रुख के अलावा चालू शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के कारण मुख्यत: कारोबारी धारणा में यहां तेजी आई।
सिंगापुर में सोना 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,130.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। यह पिछले वर्ष 3 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 115-115 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 27,300 रुपये और 27,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। यह स्तर इससे पहले पिछले वर्ष 21 अक्टूबर को देखने को मिला था। विगत दो कारोबारी सत्रों में सोने में 135 रुपये की तेजी आई थी। गिन्नी 50 रुपये की तेजी के साथ 22,550 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बंद हुई।
दूसरी ओर चांदी तैयार 60 रुपये की गिरावट के साथ 34,870 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 15 रुपये की तेजी के साथ 34,735 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई।