यह ख़बर 20 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

खरीदारी के जोर से सोना फिर चमका, भाव 27,000 के पार

खास बातें

  • सोने की कीमतों में तेजी को खुदरा ग्राहकी से समर्थन मिला, क्योंकि नीची कीमतों पर लोग खरीदारी करते रहे। इसी सप्ताह के चार सत्रों में सोना 3,250 रुपये प्रति टूटा था।
नई दिल्ली:

खुदरा ग्राहकों की जोरदार खरीदारी के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोना शनिवार को एक बार फिर 27,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सटोरियों ने भी बकाया निपटाने के लिए नए सौदे शुरू कर दिए थे, जिससे बाजार में मजबूती की धारणा ने जोर पकड़ा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट से स्थानीय बाजार में भी सोने की कीमतों में हाल ही में अच्छी खासी गिरावट आई थी। शनिवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में इसके दाम 500 रुपये चढ़कर 27,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। पिछले सत्र में यह 250 रुपये प्रति 10 ग्राम मजबूत हुआ था।

व्यापारियों का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी को खुदरा ग्राहकी से समर्थन मिला, क्योंकि नीची कीमतों पर लोग खरीदारी करते रहे। इसी सप्ताह के चार सत्रों में सोना 3,250 रुपये प्रति टूटा था। सटोरियों ने मुनाफा कमाने के लिए नए सौदे काटे और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वायदा बाजार में भी सोना मजबूत हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

न्यूयॉर्क में सोना 1.4 प्रतिशत चढ़कर फिर 1400 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी में नरमी का दौर लगातार छठे कारोबारी सत्र में जारी रहा। चांदी 100 रुपये टूटकर 45,300 रुपये प्रति किलो रही। बीते पांच सत्रों में चांदी 7200 रुपये पहले ही टूट चुकी है।