यह ख़बर 03 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सोने की कीमत 24,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई

खास बातें

  • सोने आज नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। मुंबई की मंडी में सोने की कीमत 24350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।
New Delhi:

सोने आज नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। मुंबई की मंडी में सोने की कीमत 24350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। दिल्ली के बाजार में भी सोना 24210 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी दिखी। निवेशक पैसा सोने में बहा रहे हैं। दुनियाभर में आर्थिक विकास की रफ्तार कम होने की वजह से लोग सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। इसकी वजह से सोने की कीमत हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com