यह ख़बर 19 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी, चांदी स्थिर

खास बातें

  • कमजोर वैश्विक रुख के और डॉलर की तुलना में रुपया मजबूत होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव 90 रुपये की गिरावट के साथ 30,910 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गए।
नई दिल्ली:

कमजोर वैश्विक रुख के और डॉलर की तुलना में रुपया मजबूत होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव 90 रुपये की गिरावट के साथ 30,910 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गए।

वहीं मौजूदा उच्चस्तर पर छिटपुट लिवाली के चलते चांदी के भाव पूर्वस्तर 59,400 रुपये प्रति किलो पर स्थिर बने रहे ।

बाजार सूत्रों के अनुसार, वैश्विक मंदी और डॉलर की तुलना में रुपया मजबूत होने से विदेशों में सोने की मांग घट गई, जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा।

उन्होंने बताया कि मौजूदा उच्च स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से सोने की कीमतों में गिरावट आईं न्यूयॉर्क में शुक्रवार रात सोने के भाव 2.40 डॉलर टूटकर 1684.70 डॉलर प्रति औंस रहे ।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 90 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 30,910 रुपये और 30,710 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 50 रुपये टूटकर 25,400 रुपये प्रति आठ ग्राम बंद हुए।

चांदी तैयार के भाव पूर्वस्तर 59400 रुपये किलो अपरिवत्रित बंद हुए जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 60 रुपये की हानि के साथ 59375 रुपये किलो बंद हुए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 82000 . 83000 रुपये प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।