यह ख़बर 24 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डीजल तीन रुपये और गैस 50 रुपये महंगी

खास बातें

  • सरकार ने डीज़ल और गैस के दामों पर आखिर फैसला कर ही लिया। डीजल अब तीन रुपये प्रति लीटर महंगा है और एलपीजी 50 रुपये प्रति सिलेंडर।
नई दिल्ली:

महंगाई से परेशान आम लोगों की समस्या बढ़ाते हुए सरकार ने डीजल, केरोसीन तथा एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि की घोषणा की। डीजल के दाम में 3 रुपये लीटर की वृद्धि की गई है वहीं केरोसीन के दाम में 2 रुपये लीटर की वृद्धि की गई। एलपीजी सिलेंडर के मूल्य में 50 रुपये की खासी वृद्धि की गई है। हालांकि पेट्रोलियम उत्पादों पर सीमा शुल्क तथा उत्पाद शुल्क में भी कमी गई है जिससे सरकार को चालू वित्त वर्ष 2011-12 में 49,000 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है। इस वृद्धि से तेल विपणन कंपनियों के नुकसान में 21,000 करोड़ रुपये की कमी आने का अनुमान है। कीमतों में वृद्धि मध्य रात्रि से प्रभावी होगी। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले मंत्रियों का अधिकार प्राप्त समूह की हुई बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ाने का निर्णय किया गया। सरकार के इस निर्णय से तेल कंपनियों का घाटा 21,000 करोड़ रुपया कम होगा। कंपनियों का घाटा फिलहाल 1,71,140 करोड़ रुपये है। हाल ही में सरकार ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये की वृद्धि की थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com