यह ख़बर 25 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नोएडा के किसान करेंगे बेहतर डील की मांग

खास बातें

  • नोएडा भूमि अधिग्रहण मामले में किसान आज पंचायत कर रहे हैं। किसानों ने नोएडा सेक्टर 82 के गेहज़ा गांव में सुबह 10 बजे पंचायत बुलाई है।
नोएडा:

नोएडा भूमि अधिग्रहण मामले में सोमवार को कई गांवों के किसान पंचायत कर रहे हैं। किसानों ने नोएडा सेक्टर 82 के गेहज़ा गांव में सुबह 10 बजे पंचायत बुलाई है। इस बैठक में नोएडा अथॉरिटी से भूमि अधिग्रहण पर एक बेहतर डील की मांग रखने के मुद्दे पर बात होनी है। किसान चाहते हैं कि ज्यादा मुआवज़े के साथ-साथ उन्हें उनकी ली गई जमीन के पांच फीसदी हिस्से के बराबर जमीन विकसित करके दी जाए। अपनी मांगों को लेकर ये किसान दोपहर 1 बजे नोएडा अथॉरिटी ऑफिस तक एक मार्च भी करेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com