यह ख़बर 29 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ग्रे. नोएडा के बादलपुर गांव पर सुनवाई टली

खास बातें

  • 22 जुलाई को बादलपुर गांव के किसानों ने जमीन कब्जाने के मामले में कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर कोर्ट ने स्टे ऑर्डर दिया था।
इलाहाबाद:

ग्रेटर नोएडा के एक और जमीन अधिग्रहण मामले की इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। 22 जुलाई को बादलपुर गांव के किसानों ने जमीन कब्जाने के मामले में कोर्ट में याचिका दायर की थी। 50 किसानों की इस याचिका पर कोर्ट ने स्टे ऑर्डर दिया था। बादलपुर गांव के 300 हेक्टेयर जमीन का यूपी सरकार ने अधिग्रहण किया था। उस वक्त ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने ये दलील दी थी कि इलाके में फैक्टरी लगाई जाएगी लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। अब किसानों को बादलपुर के 300 हेक्टेयर जमीन के लैंड यूज के बदलने की आशंका है। बादलपुर में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का पैतृक घर है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com