खास बातें
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ नोएडा एक्सटेंशन में होमलोन देना फिलहाल बंद कर दिया है।
लखनऊ: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव की जमीन किसानों को लौटाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ नोएडा एक्सटेंशन में होमलोन देना फिलहाल बंद कर दिया है। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक जमीन के मालिकाना हक को लेकर स्थिति साफ नहीं होने से बैंक को ये कदम उठाना पड़ा है। एसबीआई की तरह एचडीएफसी बैंक भी लोन देने से कतरा रहा है। बैंक अभी जमीन के कागजात खंगाल रहा है और खुद जांच कर रहा है हालांकि आईडीबीआई बैंक ने लोन देना अभी जारी रखा है लेकिन वो जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कागजात हासिल करने के लिए सूचना के अधिकार का भी इस्तेमाल कर रहा है।