एफपीआई ने जुलाई में भारतीय बाजारों में चार अरब डॉलर का निवेश किया

डिपाजटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार 3 से 28 जुलाई के दौरान एफपीआई ने शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 7,611 करोड़ रुपये या 1.2 अरब डॉलर का निवेश किया.

एफपीआई ने जुलाई में भारतीय बाजारों में चार अरब डॉलर का निवेश किया

विदेशी निवेशकों का भारती बाजार की ओर सकारात्मक झुकाव.

नयी दिल्ली:

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय बाजार को लेकर सकारात्मक रुख कायम है. एफपीआई ने इस महीने अभी तक भारतीय बाजारों में अन्य उभरते बाजारों की तुलना में वृद्धि की बेहतर संभावनाओं के मद्देनजर चार अरब डॉलर का निवेश किया है. इससे पिछले पांच महीनों फरवरी से जून के दौरान एफपीआई ने भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 1.6 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया था. जनवरी में उन्होंने यहां से 3,496 करोड़ रुपये की निकासी की थी.

ये भी पढ़ें: रेड जोन में बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 10,000 के पार बंद हुआ

फंड्सइंडिया.काम की म्यूचुअल फंड शोध प्रमुख विद्या बाला ने कहा, ‘‘एफपीआई के भारतीय बाजार में प्रवाह की प्रमुख वजह यहां वृद्धि को लेकर अन्य उभरते बाजारों तथा विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर संभावना है.’’ 

वीडियो: DA हाउसिंग स्कीम की जमीनी सच्चाई


डिपाजटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार 3 से 28 जुलाई के दौरान एफपीआई ने शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 7,611 करोड़ रुपये या 1.2 अरब डॉलर का निवेश किया जबकि उन्होंने ऋण बाजारों में 18,599 करोड़ रुपये या 2.9 अरब डॉलर डाले. इस तरह उनका शुद्ध निवेश 26,210 करोड़ रुपये या 4.1 अरब डॉलर रहा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com