ADVERTISEMENT

इंफोसिस के पूर्व निदेशक अशोक वेमुरी बने आईगेट के सीईओ

अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी आईगेट ने इंफोसिस के पूर्व निदेशक अशोक वेमुरी को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। वह 16 सितंबर को पद ग्रहण करेंगे। वेमुरी ने 28 अगस्त को इंफोसिस से इस्तीफा दे दिया था। वह इंफोसिस का अमेरिकी कारोबार देख रहे थे।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी03:32 PM IST, 12 Sep 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी आईगेट ने गुरुवार को इंफोसिस के पूर्व निदेशक अशोक वेमुरी को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। वह 16 सितंबर को पद ग्रहण करेंगे। वेमुरी ने 28 अगस्त को इंफोसिस से इस्तीफा दे दिया था। वह इंफोसिस का अमेरिकी कारोबार देख रहे थे।

आईगेट ने करीब पांच महीने पहले 21 मई को लैंगिक दुराचार के आरोपी अपने पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी फनीश मूर्ती को पद से हटा दिया था। आईगेट ने कैलीफोर्निया के फ्रेमोंट स्थित मुख्यालय से एक बयान जारी कर कहा, वेमुरी 16 सितंबर को अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे और कंपनी के बोर्ड में निदेशक होंगे।

इस पद पर अंतरिम रूप से काम कर रहे गेरहार्ड वाट्जिंगर सलाहकार होंगे। उल्लेखनीय है कि आईगेट के पूर्व मुख्य कार्यकारी मूर्ती भी इंफोसिस के निदेशक थे और अमेरिका में वैश्विक बिक्री के प्रमुख थे। इंफोसिस में भी एक दशक पहले मूर्ती पर लैंगिक दुराचार का आरोप लगा था और इस कारण उसे इंफोसिस से इस्तीफा देना पड़ा था।

आईगेट तीन दशक पुरानी कंपनी है। वह परामर्श, प्रौद्योगिकी और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिग (बीपीओ) सेवा प्रदान करती है। इसके अलावा उत्पाद और इंजीनियरिंग समाधान सेवा भी प्रदान करती है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT