यह ख़बर 05 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय कंपनियों ने विदेशों से 2.65 अरब डॉलर के ऋण जुटाए

खास बातें

  • भारतीय कंपनियों ने मई माह में विदेशी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) तथा विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांडों के जरिए 2.65 अरब डॉलर से अधिक की राशि जुटाई।
Mumbai:

भारतीय कंपनियों ने मई माह में विदेशी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) तथा विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांडों (एफसीसीबी) के जरिए 2.65 अरब डॉलर से अधिक की राशि जुटाई। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार लगभग 60 कंपनियों ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऑटोमेटिक रूट के जरिए लगभग 1.50 अरब डॉलर की राशि जुटाई, जबकि 1.15 अरब डॉलर की राशि दूसरे या मंजूरी मांग से जुटाई गई। मई में निजी कंपनी होस्पीरा हेल्थकेयर इंडिया ने पूंजीगत सामान के आयात के लिए ईसीबी के जरिए 25 करोड़ रुपये जुटाए। इसी तरह इरा इंफ्रा इंजीनियरिंग ने ईसीबी के जरिए 22 करोड़ डॉलर रुपये हासिल किए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com