यह ख़बर 18 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

विदेशी पूंजी भंडार में 2.4 अरब डॉलर की कमी

खास बातें

  • देश का विदेशी पूंजी भंडार 10 जून को समाप्त सप्ताह में 2.40 अरब डॉलर घटकर 310.50 अरब डॉलर रहा, जो पहले के सप्ताह में 312.90 अरब डॉलर था।
Mumbai:

देश का विदेशी पूंजी भंडार 10 जून को समाप्त सप्ताह में 2.40 अरब डॉलर घटकर 310.50 अरब डॉलर हो गया, जो कि इससे पहले के सप्ताह में 312.90 अरब डॉलर था। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों की कीमतों में आई गिरावट के कारण विदेशी पूंजी भंडार में यह कमी दर्ज की गई है। पिछले चार सप्ताहों में पहली बार विदेशी पूंजी भंडार में गिरावट आई है। पहले तीन सप्ताहों के दौरान भंडार में 5.41 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी। 3 जून को समाप्त सप्ताह में पूंजी भंडार में 2.69 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी। लगातार तीन सप्ताहों तक वृद्धि दर्ज करने के बाद 10 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.39 अरब डॉलर घटकर 278.51 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों की कीमत का आकलन अमेरिकी डॉलर के मूल्य के आधार पर होता है साथ ही गैर अमेरिकी देशों की मुद्राओं जैसे ब्रिटिश पाउंउ, यूरो और जापानी येन में आने वाले उतार चढ़ाव के प्रभाव को भी देखा जा सकता है। स्पेशल ड्राविंग राइड्स (एसडीआरएस) मूल्य 20 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.62 अरब डॉलर का रहा, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में जमा राशि में भी 20 लाख डॉलर की कमी आई और यह 2.98 अरब डॉलर रहा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com