यह ख़बर 26 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

खाद्य कारोबार के लिए विदेशी कंपनी से हाथ मिलाया रामदेव ने

खास बातें

  • योगगुरू बाबा रामदेव ने अपने खाद्य एवं पेय कारोबार के विस्तार के लिए टेटरा पेक से हाथ मिलाया है।
हरिद्वार:

योगगुरू बाबा रामदेव ने अपने खाद्य एवं पेय कारोबार के विस्तार के लिए टेटरा पेक से हाथ मिलाया है। टेटरा पेक पैकेजिंग समाधान उपलब्ध कराने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनी है। बाबा रामदेव के करीबी सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में समझौता हाल ही में हुआ है। बाबा रामदेव द्वारा वित्तपोषित पतंजलि आयुर्वेद टेटरा पेक में अपना पहला उत्पाद 'आंवला रस' पहले ही पेश कर चुकी है। इसी तरह बाबा रामदेव ने अमेरिका में अपने नये उत्पादों की ब्रिकी के लिए वहां आयुर्वेदिक दवा कंपनी हर्बो वेद को खरीदा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com