यह ख़बर 05 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

बेंगलुरू में पांच किलो का रसोई गैस सिलेंडर पेश

खास बातें

  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने शनिवार को 5 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की बिक्री का शुभारंभ किया। यह बाजार दर (रियायत के बगैर) प्रति सिलेंडर 492 (सभी कर शामिल) पर उलब्ध होगा।
बेंगलुरू:

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने शनिवार को 5 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की बिक्री का शुभारंभ किया। यह बाजार दर (रियायत के बगैर) प्रति सिलेंडर 492 (सभी कर शामिल) पर उलब्ध होगा।

शहर के दक्षिणी उपनगर में सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम के एक खुदरा बिक्री केंद्र पर मोइली ने एलपीजी (रसोई गैस) के मुक्त कारोबार योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पेशकश क्रांतिकारी है क्योंकि इससे 35 प्रतिशत जनता लाभान्वित होगी। यह आबादी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले लोगों की है।

मोइली ने कहा, "इस योजना से अपना घर छोड़ कर दूसरे स्थान पर रहने वाले लोगों जैसे छात्र, आईटी पेशेवर, सहयोगी कर्मचारियों और असंगत अवधि में काम करने वाले लाभान्वित होंगे। यह सिलेंडर उन्हें लाने-ले जाने और जब भी जरूरत होगी पेट्रोल पंपों पर उसे फिर से भरवा सकेंगे।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मंत्री ने अंतर-कंपनी एलपीजी पोर्टबलिटी योजना की भी घोषणा की। इस योजना से उपभोक्ता सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों इंडियन ऑयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की किसी भी कंपनी में अदला बदली कर सकेंगे।