यह ख़बर 06 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पीतमपुरा टीवी टावर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

खास बातें

  • उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में 200 मीटर ऊंचे टीवी टावर में देर रात आग लग गई।
नई दिल्ली:

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में 200 मीटर ऊंचे टीवी टावर में देर रात आग लग गई।

अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे आग लगी। आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आग बुझाने के लिए 15 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी।