यह ख़बर 05 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रुपये का असर : जेट एयरवेज ने किरायों में 25 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की

खास बातें

  • जेट एयरवेज ने बुधवार को अपनी प्रतिद्वंद्वी स्पाइसजेट की तर्ज पर यात्री किरायों में 25 फीसद की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की। डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट के असर को कम करने तथा विमान ईंधन के दाम में बढ़ोतरी के मद्देनजर कंपनी ने यह कदम उठाया है।
मुंबई:

जेट एयरवेज ने बुधवार को अपनी प्रतिद्वंद्वी स्पाइसजेट की तर्ज पर यात्री किरायों में 25 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की। डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट के असर को कम करने तथा विमान ईंधन के दाम में बढ़ोतरी के मद्देनजर कंपनी ने यह कदम उठाया है।

जेट एयरवेज के एक सूत्र ने कहा, ‘एयरलाइन ने तत्काल प्रभाव से किरायों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या बढ़ोतरी ईंधन अधिभार या मूल किराए में हुई है, सू़त्र ने कहा कि यह कुल किराए में हुई है।

डॉलर के मुकाबले रुपये में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट तथा विमान ईंधन कीमतों में 6.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। पिछले कुछ माह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम 105 से 115 डॉलर प्रति बैरल के बीच चल रहे हैं। सीरिया संकट के बाद तेल कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कल बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने इन्हीं कारणों से किरायों में लगभग 25 फीसदी की ही बढ़ोतरी की थी। निकट भविष्य में कई अन्य एयरलाइंस यह कदम उठा सकती हैं।