यह ख़बर 10 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'फेसबुक के कर्मचारी हैं तनाव के शिकार'

खास बातें

  • सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के कर्मचारी सबसे युवा और अपने काम तथा तनख्वाह से संतुष्ट हैं हालांकि वे तनाव में रहते हैं।
बोस्टन:

अमेरिका की बड़ी तकनीकी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों में से सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के कर्मचारी सबसे युवा और अपने काम तथा तनख्वाह से संतुष्ट हैं हालांकि वे तनाव में रहते हैं। एक नए अध्ययन के मुताबिक, गूगल के लिए काम करने वाले कर्मचारियों को अन्य कंपनियों की तुलना में सबसे ज्यादा पैसे मिलते हैं। सीएटेल स्थित एक अनुसंधान फर्म पे स्केल का कहना है कि फेसबुक के कर्मचारी सबसे ज्यादा संतुष्ट और हेवलेट-पैकार्ड के कर्मचारी सबसे कम संतुष्ट हैं। मार्क जुकेरबर्ग की कंपनी फेसबुक में काम करने वालों की औसत उम्र 26 साल है। अन्य कंपनियों की तुलना में फेसबुक में सबसे ज्यादा महिला कर्मचारी काम करती हैं। फेसबुक में वरिष्ठ अधिकारियों 33 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं। अन्य कंपनियों के कर्मचारियों की औसत उम्र 36 वर्ष है जबकि फेसबुक के कर्मचारियों की औसत उम्र 26 वर्ष है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com