यह ख़बर 14 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी

नौकरी में सफलता का अनुमान दे सकता है फेसबुक प्रोफाइल

न्यूयार्क:

नौकरी का उम्मीदवार भविष्य में कैसा निष्पादन करेगा, इसका अनुमान फेसबुक पर उसकी प्रोफाइल को देखकर लगाया जा सकता है।

वर्जिनिया स्थित ओल्ड डोमिनियन युनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया कि कार्य निष्पादन संकेतकों के लिए फेसबुक पर प्रोफाइल देखना एक अच्छा उपाय हो सकता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अध्ययन के लेखकों में से एक केटलिन कैवनाफ ने कहा, 'इसके जरिये न केवल आप किसी के सोशल मीडिया प्रोफाइल के बारे में एकदम ताजा सूचना प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि व्यक्ति के पिछले व्यवहार का ब्यौरा देख सकते हैं।’’