यह ख़बर 24 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ईपीएफओ ने कोष प्रबंधकों की नियुक्ति की समय सीमा बढ़ाई

खास बातें

  • ईपीएफओ ने अपने 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कोष का प्रबंधन करने के लिए कोष प्रबंधकों की नियुक्ति की समयसीमा बढ़ाकर 31 अगस्त करने का फैसला लिया है।
New Delhi:

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने पास मौजूद 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कोष का प्रबंधन करने के लिए कोष प्रबंधकों की नियुक्ति की समय सीमा बढ़ाकर 31 अगस्त, 2011 करने का फैसला लिया है। सूत्रों ने बताया कि ईपीएफओ के निर्णय करने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने विभिन्न कोष प्रबंधकों की नियुक्ति करने के लिए समय सीमा बढ़ाकर 31 अगस्त करने का निर्णय किया है, जो पहले 30 जून था। अभी तक एसबीआई एक अंतरिम कोष प्रबंधक के तौर पर कोष का प्रबंधन कर रहा था। ईपीएफओ पहले ही इस साल के 31 मार्च की समय सीमा आगे बढ़ा चुका है। इस तिथि को आईसीआईसीआई प्रू, एचएसबीसी एएमसी, रिलायंस कैपिटल और एसबीआई समेत चार कोष प्रबंधकों का प्रबंधन कार्यकाल खत्म हो गया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com