खास बातें
- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि अब कर्मचारियों को एक जुलाई से उनके खाते की ऑनलाइन जानकारी मिलेगी।
कोलकाता: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि अब कर्मचारियों को एक जुलाई से उनके खाते की ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। भविष्य निधि के उपायुक्त कंचन रॉय ने बंगाल नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में कहा, एक जुलाई से आप अपने खातों में जमा राशि की ऑनलाइन जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से देश के पांच करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। ईपीएफओ ने विशेष पहचाल संख्या (आधार संख्या) को ही भविष्य निधि खाता नंबर बनाने की योजना भी बनाई है।