यह ख़बर 20 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ग्रीस : कटौतियों के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

खास बातें

  • ग्रीस में अथर्व्यवस्था को बचाने के लिए की जारी भारी−भरकम कटौतियों के खिलाफ़ हज़ारों की संख्या में लोग संसद के बाहर जमा हो गए।
ग्रीस:

ग्रीस में अथर्व्यवस्था को बचाने के लिए की जारी भारी−भरकम कटौतियों के खिलाफ़ हज़ारों की संख्या में लोग संसद के बाहर जमा हो गए। सरकार के खिलाफ़ नारे लगा रहे इन लोगों ने हाथों में पोस्टर भी थाम रखे थे। ग्रीस के प्रधानमंत्री ज्यॉजे पापेद्रू ने संसद से अपील की है कि वो नए मंत्रिमंडल के कड़े आर्थिक सुधारों का समर्थन करें। पापेन्द्रू का कहना था कि कर्ज की किस्तें अदा नहीं कर पाने की सूरत में अगर ग्रीस को डिफ़ॉल्टर होना पड़ा तो उसके विनाशकारी नतीजे होंगे। उधर, यूरोज़ोन के वित्त मंत्री लक्ज़मबर्ग में तीन दिन की बैठक कर रहे हैं जिसमें ग्रीस के लिए 12 अरब यूरो की रकम दिया जाना लगभग तय है लेकिन ये राशि इस शर्त पर दी जाएगी कि ग्रीस सरकार कड़े आर्थिक सुधार लागू करे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com