यह ख़बर 07 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डॉ रेड्डी ने अमेरिकी बाजार में रक्तचाप की दवाएं पेश की

खास बातें

  • दवा कंपनी डॉ रेड्डी ने अमेरिकी बाजार में उच्च रक्तचाप के इलाज में काम आने वाले अमलोडिपाइन बेसिलेट और बेनाजेपरिल हाइड्रोक्लाराइड दवाओं को पेश किया है।
New Delhi:

दवा कंपनी डॉ रेड्डी ने अमेरिकी बाजार में उच्च रक्तचाप के इलाज में काम आने वाले अमलोडिपाइन बेसिलेट और बेनाजेपरिल हाइड्रोक्लाराइड दवाओं को पेश किया है। कंपनी ने अमेरिकी खाद्य और दवा प्रशासन से इस संबंध में मंजूरी मिलने के बाद बाजार में इन दवाओं को उतारा है। कंपनी ने एक बयान में कहा उसने इन दवाओं को 5 जुलाई को क्रमश: 5 एमजी और 40 एमजी तथा 10 एमजी और 40 एमजी कैपसूल में पेश किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com