यह ख़बर 03 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डीएलएफ का पहली तिमाही का मुनाफा 13% घटा

खास बातें

  • डीएलएफ का चालू वित्त वर्ष का पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 358.36 करोड़ रुपये रह गया है।
नई दिल्ली:

देश की सबसे बड़ी रीयल एस्टेट कंपनी डीएलएफ का चालू वित्त वर्ष का पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 358.36 करोड़ रुपये रह गया है। खर्चे में वृद्धि तथा फाइनेंस की लागत बढ़ने की वजह से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि इससे पूर्व वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसने 411.03 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान हालांकि कंपनी की एकीकृत बिक्री 20.57 प्रतिशत बढ़कर 2,445.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समीक्षाधीन अवधि में 2,028.53 करोड़ रुपये रही थी।तिमाही के दौरान डीएलएफ का कुल खर्च 300 करोड़ रुपये बढ़कर 1,505 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंपनी की फाइनेंस की लागत 388.44 करोड़ रुपये से 496.41 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने कहा है कि तिमाही के दौरान उसने अपनी गैर मुख्य संपत्तियों की बिक्री से 165 करोड़ रुपये अर्जित किए। मई में कंपनी ने कहा था कि उसने गैर मुख्य संपत्तियों की बिक्री के लक्ष्य को 4,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये कर दिया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com