यह ख़बर 21 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली मेट्रो ने 21 मीटर ऊंचा पुल बनाया

नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो के निर्माण में एक अनूठी उपलब्धि हासिल करते हुए जमीन से 21 मीटर ऊंचा पुल बनाया है। यह पुल कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर मौजूदा मेट्रो लाइन के भी ऊपर से गुजरने वाली लाइन का हिस्सा है। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो में ऐसा काम पहली बार हुआ है। हालांकि मेट्रो के तीसरे चरण की परियोजना में ऐसे और पुल बनाने प्रस्तावित हैं। इस तरह के चार और पुल प्रस्तावित हैं।

नेताजी सुभाष प्लेस में मजलिस पार्क-शिव विहार गलियारे का पुल रिठाला-दिलशाद गार्डन की मौजूदा लाइन के ऊपर होगा। इस गलियारे के तहत धौलाकुआं में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर, मयूर विहार में द्वारका सेक्टर 21- नोएडा सिटी सेंटर लाइन पर तथा आनंद विहार में यमुना बैंक-वैशाली लाइन के ऊपर पुल होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अधिकारी ने कहा कि कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर मौजूदा लाइन के ऊपर लाइन बनाना मेट्रो के अभियंताओं के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा।