यह ख़बर 28 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली : BPL कार्ड धारकों को 40 रुपये सस्ती मिलेगी गैस

खास बातें

  • दिल्ली में बीपीएल परिवारों के लिए एलपीजी सिलेंडर 40 रुपये कम में, जबकि सभी लोगों के लिए डीजल 37 पैसे कम मूल्य में उपलब्ध होगा।
New Delhi:

दिल्ली में बीपीएल और अंत्योदय परिवारों के लिए एलपीजी सिलेंडर 40 रुपये कम में, जबकि सभी लोगों के लिए डीजल 37 पैसे कम मूल्य में उपलब्ध होगा। दिल्ली में सभी के लिए डीजल की कीमत 40.75 रुपये लीटर होगी, जबकि बीपीएल और अंत्योदय परिवारों के लिए एलपीजी की कीमत 355.35 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। पश्चिम बंगाल और हरियाणा के बाद दिल्ली तीसरा ऐसा राज्य है जिसने तेल उत्पादों के मूल्यों में कमी करने की घोषणा की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यहां कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, बीपीएल और अंत्योदय के लिए एलपीजी सिलेंडर 40 रुपये कम मूल्य पर उपलब्ध होगा, जबकि डीजल 37 पैसे प्रति लीटर कम मूल्य पर उपलब्ध होगा। केन्द्र सरकार द्वारा डीजल के दाम तीन रुपये लीटर और घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए। बहरहाल, अब राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे परिवार जो बीपीएल अथवा अंत्योदय योजना के तहत नहीं आते हैं उन्हें गैस सिलेंडर के लिये 395.45 रुपये ही चुकाने होंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com