यह ख़बर 11 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शहजाद दलाल ने डीबी रीयल्टी बोर्ड से इस्तीफा दिया

खास बातें

  • डीबी रीयल्टी ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि शहजाद दलाल ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 1 फरवरी से प्रभाव में आ गया है।
New Delhi:

आईएल एंड एफएस इनवेस्टमेंट मैनेजर्स के उपाध्यक्ष शहजाद दलाल ने डीबी रीयल्टी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। 2जी स्पेक्ट्रम मामले में डीबी रीयल्टी के प्रबंध निदेशक शाहिद बलवा की गिरफ्तारी के बाद कंपनी संकट में है। डीबी रीयल्टी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि शहजाद दलाल ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 1 फरवरी से प्रभाव में आ गया है। 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दो बार सम्मन के बावजूद हाजिर नहीं होने के बाद बलवा को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया। दलाल आई एल एंड एफएस इनवेस्टमेंट मैनेजर्स में जाने से पहले कंपनी के एसेट मैनेजमेंट स्ट्रैटजिक बिजनेस यूनिट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। उनके पास 26 साल का वित्तीय बाजार और निवेश का अनुभव है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com