खास बातें
- तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक की विएना में होने वाली बैठक से पूर्व एशियाई कारोबार में तेल का भाव मिला-जुला रहा है।
सिंगापुर: तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक की विएना में होने वाली बैठक से पूर्व एशियाई कारोबार में तेल का भाव मिला-जुला रहा है। न्यूयॉर्क के मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड का भाव जुलाई डिलीवरी के लिए 7 सेंट बढ़कर 99.16 डॉलर बैरल रहा। जुलाई डिलीवरी के लिए ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का भाव 48 सेंट घटकर 116.30 डॉलर रहा। 12 सदस्यीय ओपेक की बैठक में कमजोर वैश्विक आर्थिक सुधार तथा लीबिया संकट के कारण वहां उत्पादन में कमी को देखते हुए उत्पादन बढ़ाने पर विचार किए जाने की संभावना है।