कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी.
नई दिल्ली: कांग्रेस ने रोजमर्रा के इस्तेमाल की 178 वस्तुओं पर टैक्स में कटौती के जीएसटी कौंसिल के फैसले का श्रेय लेने की कोशिश की. उसने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा डाले गए दबाव और चुनाव का सामना कर रहे गुजरात में उसके प्रचार को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया की वजह से सरकार यह कदम उठाने पर मजबूर हुई.
यह भी पढ़ें : जब तक 'गब्बर सिंह टैक्स' GST में नहीं बदल जाता, तब तक आराम से नहीं बैठूंगा : राहुल
गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल की ओर से बढ़ाए गए दबाव और चुनाव का सामना करने जा रहे गुजरात में उसे मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया के मद्देनजर जीएसटी कौंसिल ने दरों में कटौती का फैसला किया था. गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य है. गुजरात में भाजपा दो दशक से अधिक समय से सत्ता में है और कांग्रेस उसे सत्ता से बेदखल करने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस नेताओं और खासतौर पर राहुल ने चुनाव प्रचार में जीएसटी और नोटबंदी को अहम मुद्दा बनाया है.
VIDEO : जीएसटी काउंसिल ने 177 चीज़ों को 28% के स्लैब से निकाला
गहलोत ने दावा किया कि जीएसटी कौंसिल ने गुजरात में वोट को ध्यान में रखकर कर की दरों में बदलाव किया. राज्य में नौ और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है,.