यह ख़बर 18 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जून में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 108.8 अंक पर

खास बातें

  • इसी साल शुरू किया गया नया उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जून माह में बढ़कर 108.8 अंक पर पहुंच गया है।
New Delhi:

इसी साल शुरू किया गया नया उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) जून माह में बढ़कर 108.8 अंक पर पहुंच गया है। मई में यह 107.1 अंक था। हालांकि नई श्रृंखला के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 108.8 अंक पर पहुंच गया है, पर वास्तविक मुद्रास्फीति के आंकड़े अगले साल से ही जारी किए जाएंगे। सरकार की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार, जून में ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए सामान्य सूचकांक क्रमश: 109.9 और 107.3 अंक रहा। मई माह में कुल सीपीआई 107.1 अंक रहा था। इस बीच, अप्रैल माह के लिए कुल सूचकांक को 106.2 अंक पर कायम रखा गया है। नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से सूक्ष्म स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव का आकलन किया जा सकता है और इससे भारतीय रिजर्व बैंक जैसे नीति निर्माताओं को नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com