खास बातें
- सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड ने कहा कि वह अगले साल दिसंबर तक प्रबंधकीय पदों के लिए 1,500 नई भर्तियां करेगी।
New Delhi: सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड ने कहा कि वह अगले साल दिसंबर तक प्रबंधकीय पदों के लिए 1,500 नई भर्तियां करेगी और इसके लिए सूचनाएं 2012 में जारी की जाएंगी। कोल इंडिया के कार्मिक निदेशक आर मोहनदास ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम दिसंबर 2012 तक लगभग 1,500 प्रबंधन प्रशिक्षु रखेंगे। इस बारे में विज्ञापन अगले साल फरवरी या मार्च में जारी होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की इस सबसे बड़ी कोयला कंपनी के यहां लगभग 4,000 रिक्तियां हैं। दास के अनुसार कंपनी मानव संसाधन, वित्त, विपणन तथा ब्रिकी सहित 16 शाखाओं में भर्तियां करेगी।