यह ख़बर 05 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'ब्याज दरों में और वृद्धि से खत्म हो जाएंगे उद्योग'

खास बातें

  • सीआईआई ने आगाह किया है कि यदि ब्याज दरों में और वृद्धि हुई तो इससे देश की वृद्धि दर तो प्रभावित होगी ही, उद्योग भी खत्म हो जाएंगे।
नई दिल्ली:

उद्योग मंडल सीआईआई ने आगाह किया है कि यदि ब्याज दरों में और वृद्धि हुई तो इससे देश की वृद्धि दर तो प्रभावित होगी ही, उद्योग भी खत्म हो जाएंगे। सीआईआई के अध्यक्ष बी मुत्तुरमन ने संवाददाताओं से कहा, ब्याज दरों में और वृद्धि उद्योगों को चोट पहुंचाएगी। आपूर्ति और मांग पक्ष की समस्या को दुरुस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका समाधान सिर्फ भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति में बदलाव ही नहीं है, मांग और आपूर्ति की समस्या को भी सुलझाया जाना चाहिए। कुछ इसी तरह की राय बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज ने भी जाहिर की। बजाज ने कहा कि ब्याज दरों में और बढ़ोतरी से निश्चित आय और गरीब वर्ग के लोग प्रभावित होंगे और उद्योगों पर भी बुरा असर पड़ेगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com