यह ख़बर 10 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

चीन में बनाया गया 100 मेगापिक्सेल का कैमरा

खास बातें

  • चाइना एकेडमी ऑफ सांइस ने एक बयान में कहा कि इंस्टीट्यू ऑफ ऑप्टिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ने 100 मेगापिक्सल वाला आईओ-3-कानबान कैमरा विकसित किया है।
बीजिंग:

चीन के एक संस्थान ने हवाई मानचित्रण, आपदा निगरानी और बेहतर परिवहन प्रणालियों के उपयोग में आने वाला 100 मेगापिक्सेल का कैमरा बनाया है।

चाइना एकेडमी ऑफ सांइस (सीएएस) ने एक बयान में कहा कि इंस्टीट्यू ऑफ ऑप्टिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ने 100 मेगापिक्सल वाला आईओ-3-कानबान कैमरा विकसित किया है। सीएएस का दावा है कि यह दुनिया का सर्वाधिक पिक्सल वाला कैमरा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बयान में कहा गया है कि यह कैमरा 10,240 गुणा 10,240 पिक्सल की तस्वीर उतार सकता है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने सीएएस के बयान के आधार पर लिखा है कि यह कैमरा बहुत छोटा है और इसका आकार केवल 19.3 सेमी है। एजेंसी ने बताया कि इसे शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस से कम और 55 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम तापमान पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।