यह ख़बर 12 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चीन ने नदी में छोड़ी गई 1.3 अरब मछलियां

खास बातें

  • चीन के कृषि मंत्रालय ने कहा कि इनमें कई तरह की मछलियां हैं। मत्स्य परियोजना के तहत 9,000 हेक्टेयर के जलक्षेत्र में मछली पाली जाएंगी।
बीजिंग:

चीन ने मत्स्य संसाधन के विकास के लिए यांगजे नदी में 1.3 अरब छोटी मछलियां छोड़ी हैं। चीन के कृषि मंत्रालय ने कहा कि इनमें कई तरह की मछलियां हैं। मत्स्य परियोजना के तहत 9,000 हेक्टेयर के जलक्षेत्र में मछली पाली जाएंगी। मंत्रालय ने पांच राज्यों जिआंक्सी, हुबेई, हुनान, आनहुई और जियांगसू में इस परियोजना की शुरुआत की है। हाल के दिनों में सूखे की वजह से चीन की नदियों में मत्स्य विकास काफी प्रभावित हुआ है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com