खास बातें
- चीन के लोगों पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ी है और महंगाई दर पिछले 37 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
बीजिंग: चीन के लोगों पर महंगाई की जबरदस्त मार पड़ी है और महंगाई दर पिछले 37 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। महंगाई का यहां के टैक्सी ड्राइवरों पर खासा असर पड़ा है। यहां टैक्सी का किराया सरकार तय करती है जिसमें महंगाई के बावजूद कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है लेकिन पेट्रोल और बाकी चीजों के दाम बढ़ जाने से टैक्सी ड्राइवर बेहद परेशान हैं। उनके खर्च तो बढ़ गए हैं पर आमदनी पहले जितनी ही है। बढ़ती महंगाई की वजह से टैक्सी ड्राइवरों ने सरकार से किराया बढ़ाने की मांग की है। इसी मांग को लेकर पिछले हफ्ते भी टैक्सी ड्राइवरों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया था।