खास बातें
- सीबीआई ने 2जी मामले में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा और दो अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की।
New Delhi: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में सोमवार को पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा और दो अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की। सीबीआई की विशेष अदालत ने जांच एजेंसी को राजा, पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा और एक निजी दूरसंचार कम्पनी के अधिकारी गौतम दोषी से पटियाला हाउस अदालत परिसर के भीतर पूछताछ की अनुमति दी। अदालत ने कहा कि एजेंसी को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच सभी से एक-एक घंटे पूछताछ की अनुमति होगी।