यह ख़बर 07 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

एटीएम से पैसे निकालने पर देना पड़ सकता है चार्ज

नई दिल्ली::

एटीएम से पैसे निकालने के लिए जल्द ही आपको पैसे देने पड़ सकते हैं। इंडियन बैंक एसोसिएशन ने प्रस्ताव दिया है कि एटीएम से पैसे निकालने के लिए पांच ट्रांजेक्शन ही निशुल्क हों और उसके बाद ग्राहकों से इसके लिए पैसे लिए जाएं।

इंडियन बैंक एसोसिएशन ने दूसरे बैंकों के एटीएम से पैसे निकालने पर हर ट्रांजेक्शन के लिए 15 से 18 रुपए की फीस लेने का प्रस्ताव रखा है।

यह सारी कवायद राज्य सरकार के उस फैसले के बाद हो रही है, जिसमें बैंकों को सभी एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात करने का आदेश दिया गया था। बेंगलुरु में एक एटीएम के भीतर महिला पर हुए हमले के बाद बैंकों को यह आदेश दिया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इंडियन बैंक एसोसिएशन के मुताबिक, एटीएम पर सुरक्षा गार्ड रखने पर हर महीने बैंकों के चार हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होंगे। उसका तर्क है कि देशभर में करीब 1 लाख एटीएम हैं और ऐसे में हर एटीएम पर करीब 40 हजार रुपए का खर्च आएगा।