7 साल में पहली बार फायदे में रही BSNL, 672 करोड़ रुपये का लाभ कमाया : दूरसंचार मंत्री

7 साल में पहली बार फायदे में रही BSNL, 672 करोड़ रुपये का लाभ कमाया : दूरसंचार मंत्री

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो)

जमशेदपुर:

दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने सात साल में पहली बार 672 करोड़ रुपये परिचालन लाभ कमाया है। उन्होंने भरोसा जताया कि वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

प्रसाद ने नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके आयोजित कार्यक्रम 'विकास पर्व' को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में बीएसएनएल 8,000 रुपये के नुकसान में थी। आज सिर्फ डेढ़ साल के समय में कंपनी ने 672 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ कमाया है।

केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी 2,000 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ कमाएगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com