यह ख़बर 14 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

खास बातें

  • त्योहारों से पहले केंद्र ने अपने ग्रुप सी तथा डी श्रेणी के कर्मचारियों तथा सशस्त्र एवं अर्धसैनिक बलों को 3,500 तक तदर्थ बोनस देने की घोषणा की।
New Delhi:

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने अपने ग्रुप सी तथा डी श्रेणी के सरकारी कर्मचारियों तथा सशस्त्र एवं अर्धसैनिक बलों को 3,500 रुपये तक का तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है। वित्तमंत्रालय के ज्ञापन के अनुसार सरकार ने लेखा वर्ष 2010-11 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के समतुल्य गैर-उत्पादकता आधारित बोनस (तदर्थ बोनस) की मंजूरी दी है। ज्ञापन के मुताबिक बोनस की सीमा 3,500 रुपये है। बोनस ग्रुप बी के उन सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा, जो उत्पादकता आधारित बोनस योजना में शामिल नहीं हैं। बोनस केंद्रीय पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों एवं सशस्त्र बलों को भी दिया जाएगा। वेतन परिलब्धियों में केंद्र सरकार का अनुकरण करने वाले केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों को भी यह बोनस मिलेगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com