यह ख़बर 25 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 28% घटा

खास बातें

  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया का शुद्ध लाभ जून, 2011 को समाप्त तिमाही में 28 प्रतिशत घटकर 517.5 करोड़ रुपये रहा।
Mumbai:

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आफ इंडिया का शुद्ध लाभ जून, 2011 को समाप्त तिमाही में 28 प्रतिशत घटकर 517.5 करोड़ रुपये रहा। बीओआई ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2010-11 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक को 725.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। हालांकि आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय 34.8 प्रतिशत बढ़कर 7,293.6 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,407.6 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की ब्याज आय 6,633.5 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,821.7 करोड़ रुपये थी। बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां जून तिमाही में मामूली रूप से घटकर 2.69 प्रतिशत रहीं, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2.71 प्रतिशत थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com