यह ख़बर 21 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिका में हजारों वाहन वापस लेगा बीएमडब्ल्यू

खास बातें

  • जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू एजी ने अमेरिकी बाजार से अपनी पांच शृंखला के 1,34,100 वाहनों को वापस लेने की घोषणा की है।
वाशिंगटन:

जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू एजी ने शुक्रवार को अमेरिकी बाजार से अपनी पांच शृंखला के 1,34,100 वाहनों को वापस लेने की घोषणा की है। वाहनों को वापस लेने का फैसला वाहनों में विद्युत संबंधित गड़बड़ी की वजह से किया गया है, जिससे पीछे की बत्ती और ब्रेक खराब हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक इसकी शुरुआत अक्टूबर से होगी, जिसके अंतर्गत 2008 से 2010 के 528आई, 535आई, 550आई और एम5 मॉडलों के वाहन वापस लिए जाएंगे।

डेट्रॉइट न्यूज ने बीएमडब्ल्यू और अमेरिकी नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा पेश किए गए दस्तावेज के हवाले से बताया कि बिजली की समस्या से कार की बत्ती को नुकसान हो सकता है, जिससे पीछे की बत्ती थोड़े अंतराल पर या हमेशा के लिए खराब हो सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी ने हालांकि कहा कि अभी तक इस समस्या से संबंधित किसी दुर्घटना का समाचार नहीं मिला है, लेकिन इसके वापसी का फैसला 2011 में शुरू हुई इसी तरह की समस्या को देखते हुए किया गया है। 2011 में भी कंपनी ने 2002 से 2005 के तीन शृंखला के 2,41,000 वाहन बाजार से वापस लिए थे।