खास बातें
- जर्मनी की वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी कार एक्स6 का नया मॉडल पेश किया, जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 78.9 लाख रुपये से 93.4 लाख रुपये के बीच है।
फरीदाबाद: जर्मनी की वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी कार एक्स6 का नया मॉडल पेश किया, जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 78.9 लाख रुपये से 93.4 लाख रुपये के बीच है।
ऑडी तथा मर्सीडीज जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही बीएमडब्ल्यू ने कहा है कि वह डीलरों की संख्या बढ़ाएगी तथा मॉडल रेंज का भी विस्तार करेगी।
बीएमडब्ल्यू इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष फिलिप्प वोन सार ने संवाददाताओं से कहा, हम नई एक्स1 तथा 7 सीरीज पेश करेंगे। इसके अलावा 1 सीरीज भी आनी है। कंपनी 2014 तक अपने डीलरों की संख्या 29 से बढ़ाकर 50 करेगी। कंपनी ने यहां अपने सबसे बड़े डीलर की शुरुआत की है।