यह ख़बर 05 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'टाटा और सरकार के बीच मध्यस्था करें राज्यपाल'

खास बातें

  • भाजपा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन से आग्रह किया है कि वह राज्य सरकार और टाटा के बीच मध्यस्थता करें।
कोलकाता:

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन से आग्रह किया है कि वह राज्य सरकार और टाटा के बीच मध्यस्थता करें, जिससे सिंगूर भूमि मामले का अदालत के बाहर हल निकल सके। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को दिए एक ज्ञापन में कहा कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिंगूर में किसानों को भूमि वापस करने के फैसले का स्वागत करती है, पर यह शर्मनाक है कि बिना पट्टे को रद्द किए उन्होंने अध्यादेश लागू कर दिया है, जिस पर कानूनी सवाल खड़ा होता है। सिन्हा ने आरोप लगाया कि सरकार पूर्वाग्रह से काम कर रही है और उसने भू स्वामियों को दो श्रेणियों में बांट दिया है। उन्होंने कहा, एक बात सावधानी से ध्यान में रखनी चाहिए कि टाटा ने एक हजार से ज्यादा किसानों को प्रशिक्षित किया, उनका भविष्य अब अधर में है। 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com