यह ख़बर 08 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स 101 और निफ्टी 29 अंक गिरा

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 101.33 अंक गिरकर 18,394.29 पर जबकि निफ्टी 29.30 अंक गिरकर 5,526.85 पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 101.33 अंक गिरकर 18,394.29 पर जबकि निफ्टी 29.30 अंक गिरकर 5,526.85 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार सुबह 47.22 अंक गिरकर 18,448.40 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 20.95 अंक गिरकर 5,535.20 पर खुला। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,505.10 अंक का उच्च और 18,365.94 अंक का निम्न स्तर छुआ और अंत में यह 101.33 अंक गिरकर 18,394.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने दिन के कारोबार में 5,556.60 अंक का उच्च और 5,514.90 अंक का निचला स्तर छुआ और अंत में 29.30 अंक गिरकर 5,526.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मिडकैप सूचकांक में 2.16 अंक की मामूली गिरावट जबकि स्मॉलकैप में 13.13 अंक की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई में एफएमसीजी (0.92 प्रतिशत) और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (0.57 प्रतिशत) को छोड़कर बाकी सभी सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। हेल्थकेयर (-1.01 प्रतिशत), बैंकिंग (-0.71 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल्स (-0.71 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में रिलायंस कम्युनिकेशन (2.45 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.69 प्रतिशत) और एनटीपीसी (1.04 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। हीरो होंडा (-3.60 प्रतिशत), ओएनजीसी (-2.33 प्रतिशत) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (-1.92 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। बीएसई में 1,385 कम्पनियों के शेयर बढ़कर और 1,431 कम्पनियों के शेयर गिरकर बंद हुए वहीं 135 कम्पनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com