यह ख़बर 14 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुद्रास्फीति में तेजी को नजरअंदाज कर सेंसेक्स चढ़ा

खास बातें

  • बंबई शेयर बाजार में चार दिन से जारी गिरावट पर विराम लग गया और सेंसेक्स 43 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।
मुंबई:

बंबई शेयर बाजार में चार दिन से जारी गिरावट पर विराम लग गया और सेंसेक्स 43 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। मई महीने में मुद्रास्फीति के 9 प्रतिशत से ऊपर पहुंच जाने तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा महत्वपूर्ण दरों में वृद्धि की आशंका के बावजूद बाजार में तेजी आई है। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआत में तेजी के साथ खुला लेकिन मुद्रास्फीति में वृद्धि की खबर से शुरुआती बढ़त पर विराम लगा। बहरहाल, अंत में यह 42.63 अंक चढ़कर 18,308.66 पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.7 प्रतिशत चढ़कर 5,500.50 अंक पर बंद हुआ। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बेहतर संकेत से बाजार धारणा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। चीन के बेहतर आंकड़ों के कारण एशियाई बाजार में मजबूती का रुख रहा। चीन, जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया के प्रमुख सूचकांकों में 1.05 से 1.37 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई। बोनांजा पोर्टफोलियो की वरिष्ठ शोध विश्लेषक शानू गोयल ने कहा, यूरोपीय बाजार में सकारात्मक रुख तथा अच्छी लिवाली से बाजार में तेजी आई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com