खास बातें
- केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि देश के बैंकों ने वैश्विक आर्थिक संकट के दौरान काफी मजबूती दिखाई है, लेकिन बैंकों को आत्ममुग्ध नहीं होना चाहिए।
गुड़गांव: केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि देश के बैंकों ने वैश्विक आर्थिक संकट के दौरान काफी मजबूती दिखाई है, लेकिन बैंकों को आत्ममुग्ध नहीं होना चाहिए, क्योंकि आर्थिक माहौल में अभी भी अनिश्चितता बरकरार है।
मुखर्जी यहां ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के कारपोरेट कार्यालय के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने बैंकों से कहा कि वे आम लोगों को ई-बैंकिंग सुविधा देकर देश के चतुर्मुखी विकास में योगदान करें।
बैंक का कारपोरेट कार्यालय नई दिल्ली से हटाकर गुड़गांव ले जाया गया है।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नागेश प्याधा भी मौके पर मौजूद थे।
बैंक का कुल कारोबार 2,67,000 करोड़ रुपये का है तथा उसके ग्राहकों की संख्या 1.77 करोड़ से अधिक है।