यह ख़बर 19 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बैंक कर्मचारी 7 जुलाई को रहेंगे हड़ताल पर

खास बातें

  • बैंक कर्मचारियों ने सरकारी बैंकों को लेकर सरकारी नीतियों के विरोध में 7 जुलाई को हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।
कोझिकोड:

बैंक कर्मचारियों ने सरकारी बैंकों को लेकर सरकारी नीतियों के विरोध में 7 जुलाई को हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एके रमेश ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां देश में सार्वजनिक बैंकों को तबाह कर देंगी। उन्होंने कहा कि संगठन सार्वजनिक बैंकों का निजीकरण नहीं करने, विलय नहीं करने तथा आउटसोर्सिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com