यह ख़बर 25 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नोएडा एक्सटेंशन मामले में बैक आरबीआई से मांगेंगे छूट

खास बातें

  • नोएडा एक्सटेंशन में बिल्डरों और फ्लैट मालिकों को दिए गए लोन के मामले में बैंकों ने रिजर्व बैंक से विशेष छूट की मांग करने वाले हैं।
नोएडा:

नोएडा एक्सटेंशन में बिल्डरों और फ्लैट मालिकों को दिए गए लोन के मामले में बैंकों ने रिजर्व बैंक से विशेष छूट की मांग करने वाले हैं। बैंकों को डर है कि कि नोएडा एक्सटेंशन में दिए गए लोन की वसूली ना होने की आशंका चलते कहीं उनके फंड में कटौती ना हो जाए। नोएडा एक्सटेंशन में बैंकों के करीब 10 हज़ार करोड़ रुपये फंसे हैं। इस हफ्ते इंडियन बैंक एसोसिएशन की होने वाली बैठक में ये मसला उठने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी और पटवाड़ी गांवों की जमीनों के अधिग्रहण को कोर्ट ने गैरकानूनी करार दिया है। इन दो गांवों में 30 हज़ार से ज्यादा फ्लैट और प्लॉट बेचे गए थे। इनके अलावा कम से कम 70 हज़ार दूसरे फ्लैट्स पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि दूसरे गांवों के किसान भी ज्यादा मुआवजे की मांग करने लगे हैं हालांकि बैंकों का कहना है कि अभी तक तो लोन की किस्त मिल रही है लेकिन उन्हें डर है कि कुछ बिल्डर कोर्ट के फैसले का हवाला देकर भुगतान टाल सकते हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com