बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दर में की कटौती, नई दरें 13 जुलाई से होगी लागू

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दर में की कटौती, नई दरें 13 जुलाई से होगी लागू

नई दिल्ली:

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आधार दर या न्यूनतम ब्याज दर में शुक्रवार को 0.1 प्रतिशत की कटौती की है। इस कदम से कर्जदारों की ईएमआई कम होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक बयान में कहा कि उसने अपनी आधार दर 10 प्रतिशत से घटाकर 9.90 प्रतिशत कर दी है। साथ ही मानक प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) 14.25 प्रतिशत से घटाकर 14.15 प्रतिशत कर दी गई है। नई दरें 13 जुलाई से प्रभाव में आएगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आधार दर में कटौती से मानक दर से संबद्ध सभी कर्ज 0.10 प्रतिशत सस्ते हो जाएंगे।