यह ख़बर 17 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमोनियम नाइट्रेट के मुक्त परिवहन पर लगेगी रोक

खास बातें

  • सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट के मुक्त परिवहन रोकने का फैसला किया है, ताकि आतंकियों द्वारा विस्फोटक के तौर पर इसका प्रयोग प्रतिबंधित किया जा सके।
New Delhi:

सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट के मुक्त परिवहन पर रोक लगाने का फैसला कर लिया है, ताकि आतंकवादियों द्वारा विस्फोटक के तौर पर इसका इस्तेमाल प्रतिबंधित किया जा सके। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के दायरे में लाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इसका इस्तेमाल प्रतिबंधित किया जा सके। इस संबंध में संसद के मॉनसून सत्र में एक विधेयक लाए जाने की भी संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में संसद के मॉनसून सत्र में एक विधेयक लाए जाने की संभावना है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को जांच के बाद पता चला था कि आतंकवादी गुट विस्फोटों में ज्यादातर अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके बाद यह विधेयक और भी अहम हो जाता है। मुंबई में पिछले दिनों हुए विस्फोटों के बाद भी जांच एजेंसियों को विस्फोट वाली जगहों से अमोनियम नाइट्रेट के अवशेष मिले थे। सुरक्षा एजेंसियों और प्रदेशों की पुलिस ने भी इस बात पर जोर दिया था कि इस रसायन के दुरूपयोग की जांच की जानी चाहिए। वर्तमान में अमोनियम नाइट्रेट इस अधिनियम के दायरे में नहीं आता, क्योंकि इसका उर्वरक के तौर पर उपयोग किया जाता है और इस पर प्रतिबंध से कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com